प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने की विभागीय समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

प्रभारी मंत्री श्री कश्यप ने दिया ‘सेचुरेशन’ का लक्ष्य: कहा- सुकमा के दूरस्थ नियद नेल्लानार गांवों तक पहुंचे हर योजना, कोई पात्र हितग्राही न छूटे

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा- मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए, जिससे प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का पूर्ण लाभ समय पर मिल सके।

बैठक के प्रारंभ में अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने जिले का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि शासन की मंशा है कि ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने सुकमा के दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं के सेचुरेशन (पूर्ण कवरेज) पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे और योजनाओं की स्थिति का फीडबैक सीधे ग्रामीणों से प्राप्त करे। दूर गांव से अपनी समस्या लेकर आने वाले ग्रामीणों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएलएम, स्वच्छ भारत मिशन, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जल जीवन मिशन तथा माओवादी पीड़ित और आत्मसमर्पित माओवादी परिवारों के पुनर्वास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री श्री कश्यप ने इन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु ठोस दिशा-निर्देश दिए। बैठक के अंत में जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर ने मंत्री श्री कश्यप को मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, एसपी श्री किरण चव्हाण, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, नगर पालिका परिषद सुकमा अध्यक्ष श्री हुंगाराम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्री कोरसा सन्नू, श्री हुंगाराम मरकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज