सुकमा में धान खरीदी का शुभारंभ ,केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया प्रथम खरीदी का उद्घाटन

श्रीमती हिरमे वेको बनी जिले की पहली धान विक्रेता किसान

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा-छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आगाज प्रदेश के अन्नदाताओं की मेहनत को सम्मान देने एवं उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी योजना का विधिवत शुभारंभ आज सुकमा में किया गया। केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम ने जिले के धान खरीदी केंद्र सुकमा में किसानों से धान की प्रथम खरीदी कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

इस शुभारंभ अवसर पर सुकमा की हितग्राही किसान श्रीमती हिरमे वेको पति श्री फगनू ने धान उपार्जन केंद्र में 50 क्विंटल धान लेकर पहुँचकर जिले की पहली धान विक्रेता किसान बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रथम दिवस सुकमा और कोडरीपाल धान उपार्जन केंद्रों में कुल 3 टोकन पर 230 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई।

विधायक श्री टेकाम ने कहा कि “छत्तीसगढ़ की आत्मा हमारे किसान हैं। उनकी मेहनत और विश्वास ही प्रदेश को समृद्ध बनाता है।” उन्होंने किसानों से खरीदी की व्यवस्था, टोकन प्रक्रिया और सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से प्रारंभ की गई है। किसानों की सुविधा हेतु राज्य सरकार द्वारा तुँहर टोकन ऐप, जीपीएस आधारित परिवहन, सतर्क ऐप, कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर जैसी उन्नत तकनीकी व्यवस्थाएँ लागू की गई हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, अपर कलेक्टर श्री गजेन्द्र ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि श्री अरुण सिंह भदौरिया, नगर पालिका अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती माड़े बारसे सहित जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज