तोंगपाल मण्डल में संगठनात्मक पुनरीक्षण कार्यक्रम संपन्न

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे के मार्गदर्शन में तोंगपाल मण्डल में Sir 2025 की नियमावली के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मण्डल संगठन प्रभारी श्रीमती पार्वती प्रधानी, सह-प्रभारी सेमल नरेश एवं मण्डल महामंत्री हरीराम यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

टीम ने आज लेदा, सगुनघाट, तोंगपाल 1, 2, 3, कोकालपाल, चिऊरवढा, बाढेनपाल, मारेंगा, टाहकवाड़ा, पेरमारास, लिटिरास 1 व लिटिरास 2 बूथों में पहुंचकर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की एवं नियमावली के विभिन्न बिंदुओं पर बूथ स्तर के पदाधिकारियों से चर्चा की।

 

पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बूथ स्तरीय संगठन को और अधिक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को नियमावली की जानकारी उपलब्ध कराना तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को गति देना रहा।

 

स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज