नियद नेल्लानार योजना से बदल रही गांवों की तस्वीर

पुवर्ती में इंटरनेट–बैंकिंग सेवाएँ अब ग्रामीणों की पहुँच में

श्रीमती मड़कम हान्दा ने आधार कार्ड से महतारी वंदन योजना की राशि निकाली

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व और जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत दूरस्थ एवं अंदरूनी ग्राम पुवर्ती में निरंतर सुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशासन की इस पहल ने उन ग्रामीणों तक सरकारी सेवाओं का लाभ पहुँचाना संभव बनाया है, जो वर्षों से मुख्यधारा की सुविधाओं से वंचित रहे थे।

 

सुविधा शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने महतारी वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पीएम आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं की राशि आहरित की।

इसी क्रम में पुवर्ती निवासी श्रीमती मड़कम हान्दा ने शिविर में अपने आधार कार्ड के माध्यम से महतारी वंदन योजना की 1000 रुपये की राशि प्राप्त की। बीसी सखी द्वारा राशि हाथों–हाथ उपलब्ध कराए जाने पर उन्होंने संतोष और खुशी व्यक्त की। शिविर में कुल 21 ग्रामीणों के 43 हजार रुपये आधार कार्ड के माध्यम से निकालकर हितग्राहियों को सौंपे गए।

 

प्रशासन का उद्देश्य स्पष्ट है—दूरस्थ, दुर्गम और संपर्क से कटे इलाकों तक शासन की सभी लाभकारी योजनाओं को सुनिश्चित रूप से पहुँचाना।

 

पुवर्ती में नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा—एक बड़ी उपलब्धि

 

पुवर्ती कैंप में जियो नेटवर्क स्थापित होना इस दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है। इसके माध्यम से न सिर्फ पुवर्ती, बल्कि

 

चिमलीपेंटा

 

तुमलपाड़

 

जोनागुड़ा

 

सिंगाराम

 

टेकलगुड़ेम

जैसे कई अंदरूनी गांव अब संचार एवं इंटरनेट सुविधा से जुड़ चुके हैं।

 

 

मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा मिलते ही ग्रामीण पहली बार अपने परिजनों से आसानी से संपर्क कर पा रहे हैं। साथ ही बैंकिंग सेवाओं की पहुँच भी अब बेहद सुगम हो गई है।

 

ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव

 

छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन की यह पहल साबित कर रही है कि दूर-दराज के पहाड़ी और नक्सल प्रभावित इलाकों में नेटवर्क, इंटरनेट और बैंकिंग जैसी मूलभूत सेवाओं का विस्तार तेज़ी से हो रहा है। इन सुविधाओं के कारण ग्रामीणों के दैनिक जीवन, आजीविका, संचार और सरकारी योजनाओं तक पहुँच में उल्लेखनीय सुधार दिखाई देने लगा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज