देवभोग में सहकारी समिति प्रबंधकों और आपरेटर्स की हड़ताल स्थगित

राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद (देवभोग) – गरियाबंद जिले के धान खरीदी उपार्जन केन्द्र में कार्यरत प्रबंधक व कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा बीते कुछ दिनों धान खरीदी के पहले ही हड़ताल पर बैठे थे। गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी कि विभिन्न प्रक्रियाओं में चरमरा गई। ब्लाक के सहकारी समिति संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी गई है।संघ के पदाधिकारियों ने बीएम साहब ध्रुव से मुलाकात कर हड़ताल स्थगन का पत्र सौंपा। जिला सहकारी संघ की ओर से बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन -प्रशासन द्वारा 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करते हैं। और 21 नवंबर, शुक्रवार से काम में वापस लौट कर कार्य भार ग्रहण किये गए। ‌आज के इस कार्यभार ग्रहण ज्ञापन में प्रमुख रूप से देवभोग बीएम ध्रुव, धनश्याम ठाकुर, चरण सिंह यादव, रामेश्वर बघेल, भूवेंद्र नायक, नोहर नागेश, भीष्म कुमार साहू, सत्यनारायण यादव, सहित व अन्य सभी प्रबंधक, आपरेटर मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज