सेवा सहकारी समिति शिवरीनारायण में कल शपथ ग्रहण एवं धान खरीदी शुभारंभ

मेलाराम कश्यप संवाददाता

रिगनी / खरौद सेवा सहकारी समिति शिवरीनारायण में सोमवार को नव-नियुक्त प्राधिकृत अधिकारी श्री घासीराम कश्यप का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। नए प्राधिकृत अधिकारी के पदभार ग्रहण के साथ ही धान खरीदी वर्ष 2025-26 का विधिवत शुभारंभ भी इसी मंच से किया जाएगा। समिति परिसर में कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं तथा किसानों के लिए सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की गई है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अम्बेश जांगड़े (जिला महासचिव, भाजपा जांजगीर-चांपा) होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मा. श्री लोकेश शुक्ला (अध्यक्ष, भाजपा मंडल शिवरीनारायण) तथा मा. श्री राहुल थवाईत (अध्यक्ष, नगर पंचायत शिवरीनारायण) कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। अतिथियों द्वारा धान तौल कर खरीदी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत की जाएगी, जिसके बाद समिति में नियमित रूप से धान खरीदी कार्य संचालित होगा।

समिति प्रबंधन ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए टोकन वितरण, तौल, भंडारण तथा भुगतान की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया गया है। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने पंजीकृत टोकन के अनुसार धान लेकर पहुंचे, ताकि खरीदी कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज