गरियाबंद पुलिस का बड़ा एक्शन: 17 दिनों में 470 क्विंटल अवैध धान जप्त, तीन और बोलेरो पीकअप सहित ताजा कार्रवाई में 164 कट्टा पकड़ा

गरियाबंद-:जिले में दीगर राज्यों से आने वाले अवैध धान परिवहन पर नकेल कसने गरियाबंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के उल्लेखनीय परिणाम सामने आ रहे हैं। पिछले 17 दिनों में पुलिस ने कुल 19 चारपहिया वाहनों से 1175 कट्टा, लगभग 470 क्विंटल अवैध धान जप्त कर 14 लाख 57 हजार रुपये का अवैध कारोबार बेनकाब किया है।

इसी क्रम में आज 26 नवंबर 2025 को थाना देवभोग पुलिस ने चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक और बड़ी सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 164 कट्टा (65.6 क्विंटल) अवैध धान परिवहन करते तीन बोलेरो पीकअप वाहनों को पकड़ा। जप्त धान की कीमत 2 लाख 33 हजार रुपये आंकी गई है।

जप्त वाहन इस प्रकार—

बोलेरो पीकअप क्रमांक OD 08 AA 5325

बोलेरो पीकअप क्रमांक CG 23 5741

बोलेरो पीकअप क्रमांक CG 23 J 0489

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से निर्धारित केंद्रों में किए जाने का प्रावधान है। इसके बावजूद ओडिशा से अवैध रूप से धान लाकर बेचने वालों पर रोक लगाने पुलिस चेकपोस्ट पर सतत निगरानी रखी जा रही है। वाहन चालकों द्वारा किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर धान एवं वाहनों को जप्त कर आगे की कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया है।

थाना देवभोग एवं थाना अमलीपदर पुलिस की संयुक्त कार्रवाइयों ने अवैध धान परिवहन करने वाले गिरोहों के खिलाफ मजबूत संदेश दिया है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज