छुरी के राज ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार जेल में बनी दोस्ती, रिहाई के बाद रची लूट की साजिश; एक आरोपी अब भी फरार

राजधानी से जनता तक|कोरबा| कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में हुई बहुचर्चित लूट की वारदात का कोरबा पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल सिंह गोंड (38) निवासी ग्राम घुचापुर और परदेशी राठिया (40) निवासी ग्राम जिलगा (बरपाली) के रूप में हुई है। वहीं विष्णु प्रसाद राठिया अभी फरार है।

ग्राहक बनकर पहुंचे, कट्टा दिखाकर की लूट की कोशिश

पुलिस के मुताबिक 1 जुलाई 2026 को दोपहर करीब एक बजे तीन आरोपी बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल से छुरी स्थित राज ज्वेलर्स पहुंचे। तीनों ने गमछे से चेहरा ढंक रखा था, जबकि एक आरोपी महिला के वेश में था।

दुकान में प्रवेश करने के बाद आरोपियों ने चांदी की अंगूठी देखने के बहाने दुकानदार को काउंटर तक बुलाया। इसी दौरान एक आरोपी ने दुकान का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया, जबकि दूसरे ने देशी कट्टा निकालकर दुकानदार की छाती पर तान दिया। आरोपियों ने मिर्च पाउडर डालने का भी प्रयास किया और दुकान में रखे आभूषण बैग में भरने लगे।

हालांकि, बाहर लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी घबराकर मौके से भाग निकले। भागते समय वे देशी कट्टा और चोरी की मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़ गए।

100 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश कुमार ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने जशपुर, पत्थलगांव, धरमजयगढ़, सीतापुर और अंबिकापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जेल में बनी दोस्ती, बाहर आकर बनाया गैंग

पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी पूर्व में हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर मामलों में जेल जा चुके थे। जेल में ही तीनों के बीच दोस्ती हुई और रिहाई के बाद उन्होंने लूट की योजना बनाई। इसके लिए चोरी की मोटरसाइकिल और देशी कट्टे का इस्तेमाल किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी लगातार घटना से इनकार करते रहे, लेकिन तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

टॉप स्टोरीज