राजधानी से जनता तक/ चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद (देवभोग )- जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण ( एसआईआर) का कार्य तेजी से चल रहा है। आज 02 दिसम्बर 2025 , दिन मंगलवार को भाजपा मण्डल झाखरपारा में प्रदेश एवं जिला संगठन के तत्वाधान में एक दिवसीय (एसआईआर) मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित कि गई थी, जिसमें मुख्य वक्ता गोर्वधन मांझी बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के पूर्व संसदीय सचिव छतीसगढ़ शासन व मण्डल प्रभारी,नगर पंचायत देवभोग उपाध्यक्ष सुशील यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम सफल आयोजित हुई। पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने एसआईआर कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, जिले में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है, इसमें 2025 मतदाता सूची का मिलान 2003 की सूची में था,उनका नाम भी इस सर्वेक्षण में मतदाता सूची में रखा जाएगा। उन्होंने और भी यह बताया कि छत्तीसगढ निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 4,69,476 मतदाता सूची में से अबतक 3,80,993 मतदाता का डिजिटलाइजेशन हों चुका है। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 में 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक घर-घर गणना चरण,9 दिसंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक नोटिस चरण सुनवाई एवं सत्यापन होगा।7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व संसदीय सचिव व विधायक गोवर्धन मांझी, नगर पंचायत देवभोग उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी सुशील यादव,पदुलोचन जगत जिला उपाध्यक्ष, शीतला पाण्डेय जिला महामंत्री,उमादी मांझी बीजेपी नेत्री, भगवानों बेहरा झाखरपारा भाजपा मंडल अध्यक्ष , सीताराम यादव पूर्व मण्डल अध्यक्ष, योगनिता मांझी महामंत्री,विनोद कुमार यादव महामंत्री,जगमोहन, खिरसिंदुर यादव,गोलेक राम यादव, टेकराम यादव बुथ अध्यक्ष,जदु राम यदू, देवानंद चंद्राकर,दिवाधर बूथ अध्यक्ष,विजय कुमार बीसी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंत्री, दुष्यंत कुमार पात्र युवा मोर्चा अध्यक्ष, उमाशंकर निधी, चमार सिंह बीसी अमाड़, विश्व नाथ साहू, रूपधर पात्र,जाधबो राम यादव, सदानंद यादव,लालसय यादव,पोटी राम यादव, नागराज यादव,खीरसागर बिसी, धर्मेन्द्र यादव, महेंद्र यादव, अरूण कुमार मरकाम, नर्मदा नागेश, दुबराज यादव,भुवन लाल बघेल,सनत कुमार मांझी सोशल मीडिया प्रभारी, आदि सहित अन्य सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




