बिलासपुर:- सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए समितियों को प्रति क्विंटल 22.05 रूपये प्रासंगिक व्यय (लेबर चार्ज) दिया जाएगा। लेबर चार्ज के अंतर्गत बोरों में भराई, धान का तौल, बोरों की सिलाई, बोरों में छपाई, भरे धान के बोरों की लोडिंग और भरे हुए धान के बोरों की स्टेकिंग का काम शामिल है।


इसके अलावा धान की सुरक्षा एवं भण्डारण व्यय के लिए 5 रूपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा। समिति को कमीशन के रूप में मार्कफेड को परिदान की गई धान की मात्रा पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रति क्विंटल कमीशन का भुगतान धान खरीदी के अंतिम लेखा मिलान के पश्चात किया जाएगा।
Author: Ravindra Tandan
Post Views: 54



