मत्स्य पालन विभाग अधिकारी एम.एस. कमल ने किया झिरीपानी धान संग्रहण केन्द्र का औचक निरीक्षण 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद/देवभोग – नोडल अधिकारी मत्स्य विभाग एम . एस. कमल सहायक संचालक गरियाबंद ने आज देवभोग क्षेत्र के झिरीपानी धान संग्रहण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया, जहां धान का उठाव एक भी बोरी भी नहीं हुआ है। तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध पर उन्होंने समिति प्रबंधक से चर्चाएं की गई और आवश्यक व्यवस्थाओं पर सुधार के निर्देश दिये।साथ ही धान खरीदी में नियमित रूप से संचालित हो इसकी जानकारी बताई गई। धान खरीदी संग्रह केन्द्र के मजदूरों के भुगतान समय सीमा पर करने कहा। धान संग्रहण केन्द्र में आर्द्रता मापी मशीन और तौल उपकरणों की कार्यप्रणाली की जांच की तथा किसानों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि समिति किसान की हर समस्या को दूर करने कि जिम्मेदारी है। ताकि किसी प्रकार की देरी या असुविधा का सामना करना न पड़े। उन्होंने कहा कि खरीदी व्यवस्था को निष्पक्ष, पार्दर्शिता और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी किया जा रहा है। उन्होंने खरीदी केंद्र में धान का सुरक्षित स्टेकिंग सुनिश्चित किया जाए। और किसानों के लिए पीने का पानी व्यवस्था,शेड बैठने की व्यवस्था और शौचालय जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध हो। नोडल अधिकारी कमल ने झिरीपानी में किसानों से आज तक कुल कितने क्विंटल धान खरीदी कि गई है, इस विषय पर विस्तार से जानकारी ली गई। धान खरीदी प्रबंधक भूवेंद्र नायक ने बताया कि झिरीपानी सहकारी समिति द्वारा कुल -7705.60 क्विंटल व उपार्जन केन्द्र खोकसरा में भी 7618 क्विंटल धान खरीदी कि जा चुकीं है। प्रंबधक ने अधिकारी से सबसे बड़ी समस्या बताई कि अबतक धान का उठाव नहीं हुआ है। चूंकि तीन चार ठैर में धान पूर्ण हो चुका है। इसी एक दो सप्ताह के भीतर धान रखने में भारी दिक्कत हो सकती है। इस लिए धान का उठाव का अंत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान मत्स्य पालन विभाग अधिकारी एम.एस. कमल सहायक संचालक गरियाबंद , व समिति प्रबंधक सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज