छिन्दगढ़ क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, धान सहित ट्रैक्टर जब्त।

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – ब्लॉक मुख्यालय छिन्दगढ़ में अवैध धान परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने कोडरीपाल क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध रूप से धान का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर पर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी पुसपाल सूचना के द्वारा खाद्य अधिकारी विक्रांत नायडू के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम नियमित जांच अभियान के तहत कोडरीपाल क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर में बड़ी मात्रा में धान का परिवहन किया जा रहा था। जब टीम ने ट्रैक्टर चालक से धान से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, तो वह कोई भी आवश्यक कागजात नहीं दिखा सका।

दस्तावेजों के अभाव में खाद्य विभाग ने इसे अवैध परिवहन मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई की। टीम ने मौके पर ही धान सहित ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। जब्त किए गए धान और वाहन को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पुलिस थाना छिंदगढ़ के पुलिसकर्मियों द्वारा सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

खाद्य अधिकारी विक्रांत नायडू ने बताया कि जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर पूरी तरह प्रतिबंध है। शासन के निर्देशानुसार ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने व्यापारियों और किसानों से अपील की है कि वे धान का परिवहन केवल वैध दस्तावेजों के साथ ही करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

इस कार्रवाई से अवैध धान कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन की इस सख्ती को आमजन ने सराहा है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज