थाना तोंगपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई ₹17.56 लाख के गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के 02 आरोपी गिरफ्तारप

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – जिला सुकमा में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तोंगपाल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ₹17,56,500 कीमत के गांजा के साथ उत्तर प्रदेश राज्य के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित कुमार साह एवं श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तोंगपाल श्री मनीष कुंवर के पर्यवेक्षण में की गई।

दिनांक 16 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा को दो ट्रॉली बैग में रखकर जगदलपुर जाने के लिए नारकोटिक्स जांच नाका तोंगपाल के पास बस का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना तोंगपाल पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम क्रमशः

(1) रिहान राजपूत, पिता मुतर्जर राजपूत, उम्र 19 वर्ष, निवासी कांगला, थाना कांगला, तहसील कैराना, जिला सावली (उत्तर प्रदेश)

(2) अंश राजपूत, पिता रहिस राजपूत, उम्र 18 वर्ष, निवासी कांगला, थाना कांगला, तहसील कैराना, जिला सावली (उत्तर प्रदेश)बताया।

दोनों आरोपियों के कब्जे से 02 ट्रॉली बैग में रखे हुए कुल 35.130 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद कर विधिवत जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹17,56,500 आंकी गई है।

इस संबंध में थाना तोंगपाल में अपराध क्रमांक 31/2025, धारा 20(ख)(ii)(ग) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट, दंतेवाड़ा के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी तोंगपाल निरीक्षक श्री अविलाष टंडन सहित

सहायक उपनिरीक्षक कमलेश कुमार साहू

प्र.आर. 989 राजेन्द्र मंडावी

प्र.आर. 311 फागूराम बट्टी

प्र.आर. 609 हरेन्द्र यादव

आर. 1396 चामसिंग

म.आर. 369 बिमला बघेल

का विशेष योगदान रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज