भाजयुमो को मिला सशक्त प्रदेश नेतृत्व – भीमा मड़कम

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए श्री भीमा मड़कम को भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

पार्टीजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री भीमा मड़कम अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और युवाओं के प्रति समर्पण से भाजयुमो को प्रदेश स्तर पर नई दिशा देंगे तथा युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे।

उनकी नियुक्ति पर भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं तथा उनके सफल और प्रभावशाली कार्यकाल की कामना की है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज