ओडिशा का अवैध तीन ट्रक धान 1295 पैकेट एसडीएम व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने पकड़ी कार्रवाई से तस्करों में मचा हड़कंप 

राजधानी से जनता तक न्यूज/चरण सिंह क्षेत्रपाल 

गरियाबंद/मैनपुर – गरियाबंद जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ प्रशासन और पुलिस की संयुक्त रूप से कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मैनपुर विकास खण्ड के अनुविभागीय अधिकारी तुलसीदास मरकाम एवं थाना प्रभारी यदू राज ठाकुर जुगाड़ थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने ओडिशा से अवैध रूप से धान छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारियां चल रही थी और इस बीच प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही से साजिश को नाकाम कर दिया। कार्रवाई के दौरान तीन ट्रक को पकड़ कर जुगाड़ थाना में सुपुर्द कर दिया गया ‌। जांच में सामने आया कि तीनों वाहनों में कुल 1295 पैकेट धान लोड था,जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपए आंकी गई है। संयुक्त टीम द्वारा की गई त्वरित और सख्त कार्रवाई से धान की अवैध तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गई है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल जारी है, संबंधित धाराओं के तहत आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन द्वारा बयान दर्ज

अनुविभागीय अधिकारी तुलसीदास मरकाम ने कहा कि जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ लगातार सख़्त कार्यवाही रखी जा रही है। नियमों को उल्लघंन करने वालों पर आगे भी इसी तरह से कठोर कार्रवाई जारी रहेगी – तुलसीदास मरकाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर,

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज