दो साल में दो एसपी कांफ्रेंस के बाद भी कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधी बेलगाम

अपराधियों के आगे भाजपा सरकार सरेंडर, कानून नाम की चीज नही

रायपुर/24 दिसम्बर 2025। प्रदेश में हो रही आपराधिक घटनाओं के लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार अपराधियो के आगे सरेंडर हो गई है इसलिये लगातार आपराधिक घटनाये हो रही है। बीते दो साल में दो बार एसपी कांफ्रेंस हुआ। लेकिन कानून व्यवस्था जस के तस बनी हुई है, अपराधियों पर कानून और पुलिस का ख़ौफ़ नही दिख रहा है। पुलिस विभाग सरकार के बीच सामंजस्य नही है। गृहमंत्री विजय शर्मा का गृहविभाग में नियंत्रण नही है। जिस प्रकार से कोरबा, रायपुर, जगदलपुर बिलासपुर, राजनांदगांव सहित पूरे प्रदेश में हत्या बलात्कार डकैती लूटपाट चाकूबाजी गोली बारी हो रही है ये चिंताजनक है। जनता भयभीत है।बच्चे महिलाये युवा घर बाहर असुरक्षित है। पुलिस के अधिकारी तहसीलदार जनप्रतिनिधि पर अपराधी हमला करे तो समझ सकते है पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार में प्रदेश में यूपी बिहार की तर्ज पर आपराधिक घटनाये हो रही है, गैंगवार हो रहे है, चुनावी रंजिश में हत्या हो रही है पुलिस के डीएसपी रेंक के अधिकारी पर चाकू से हमला हो रहा है पत्रकारों के साथ मारपीट हो रही है।पुलिस प्रशासन है कहाँ? अपराधियो को खुली छूट किसने दी है? राजधानी रायपुर में खुलेआम नकाबपोश लोग तोड़ फोड़ कर रहे है इन्हें छूट किसने दी? बस्तर में शव दफनाने को लेकर हिंसा आगजनी हो रही है कहाँ है सरकार और प्रशासन?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा विदेश से ड्रग्स, पड़ोसी राज्यो से गांजा शराब नशीली वस्तुये बेरोकटोक कैसे आ रही है किसके सह पर आ रही है? रोज हो रही चाकूबाजी आपराधिक घटनाओ के बाद आखिरी गृहमंत्री अपनी जिम्मेदारी क्यो नही निभा रहे है। विजय शर्मा से गृहमंत्री पद से इस्तीफ़ा क्यो नही दे देते? भाजपा सरकार में प्रदेश में जंगलराज स्थापित हो गया कानून कही कोने में दुबका नजर आ रहा है। जनता की सुरक्षा कौन करेगा।सरकार को कानून व्यवस्था कमजोर करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करना चाहिए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज