गरियाबंद ब्रेकिंग न्यूज़ :रोड किनारे मिली युवक की लाश, 100 मीटर तक घसीटकर मेन रोड पर फेंके जाने का आरोप

ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका, इलाके में सनसनी

गरियाबंद | राजिम — राजिम थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे एक युवक की छत-विछत अवस्था में लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान चंदू तारक के रूप में की जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार युवक की लाश को करीब 100 मीटर तक घसीटकर मेन रोड पर फेंका गया, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। घटनास्थल पर मिले हालात भी किसी गंभीर वारदात की ओर इशारा कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की है।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज