सुकमा में CSC केंद्रों पर गिरी गाज ,नियमों की अनदेखी पर 73 सीएससी आईडी तत्काल प्रभाव से निरस्त 

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) दिल्ली मुख्य कार्यालय ने जिले में मानक विहीन और नियमों के विरुद्ध चल रहे केंद्रों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए सुकमा जिले के 73 सीएससी आईडी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इस कार्रवाई से जिले के सीएससी संचालकों में हड़कंप मच गया है।

जांच में खुली पोल: न ब्रांडिंग, न रेट चार्ट

सीएससी के जिला प्रबंधक श्री शेख शाहरुख ने बताया कि जिले में लंबे समय से केंद्रों की कार्यप्रणाली की निगरानी की जा रही थी। जांच के दौरान पाया गया कि कई केंद्र निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर रहे थे। प्रमुख अनियमितताओं में बिना किसी स्थायी कार्यालय/केंद्र के संचालन, अनिवार्य ‘कॉमन ब्रांडिंग’ और बैनर का अभाव, केंद्रों पर रेट चार्ट का प्रदर्शित न होना, सीएससी आईडी के बजाय अन्य माध्यमों से लेनदेन शामिल हैं।

संचालन के लिए अब ये नियम होंगे अनिवार्य

जिला प्रशासन और सीएससी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में केवल वही केंद्र चलेंगे जो इन शर्तों को पूरा करेंगे। केंद्र का एक निश्चित और स्थायी स्थान होना अनिवार्य है। मानक ब्रांडिंग- बैनर केवल लटकाना या चिपकाना पर्याप्त नहीं होगा, उसे फ्रेम कराकर सही तरीके से लगाना होगा। इसमें स्टेट लोगो और सीएससी आईडी स्पष्ट होनी चाहिए। पारदर्शिता-केंद्र पर सरकार द्वारा निर्धारित रेट चार्ट प्रमुखता से लगा होना चाहिए। सुरक्षा मानक-सभी वीएलई (VLE) के लिए पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।

बंद आईडी कैसे होंगी शुरू?

जिन संचालकों की आईडी बंद की गई है, उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे उपर्युक्त सभी मानकों को पूरा करें और साक्ष्यों के साथ तुरंत जिला प्रबंधक से संपर्क करें। सभी मानकों के भौतिक सत्यापन और पूर्ण अनुपालन के बाद ही आईडी को पुनः सक्रिय करने पर विचार किया जाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज