दिलीप जलक्षत्री बने भाजपा किसान मोर्चा छ. ग. मत्स्य प्रकल्प के प्रदेश सह- संयोजक

आरंग ! भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की अनुशंसा पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर द्वारा प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मारकण्डेय के हस्ताक्षर से 08 जनवरी 2026 को भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी व विभिन्न्न प्रकल्पों की घोषणा की , जिसमे आरंग निवासी भाजपा के मछुआरा नेता दिलीप जलक्षत्री को मत्स्य प्रकल्प प्रदेश सह- संयोजक के पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर उन्होंने भाजपा संगठन व कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब , प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि निश्चित ही संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए छत्तीसगढ़ के मत्स्य पालक कृषकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जोड़ते हुए सशक्त बनाने और आधुनिक तरीकों से मत्स्य पालन करने को लेकर किसानों के बीच कार्य करते हुए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा मत्स्य पालन को लेकर जारी विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर लाभ दिलाने को लेकर कार्य करने की बात कही। उनकी इस नियुक्ति पर मछुआरा समाज के पदाधिकारियो व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई व शूभकामनाएँ दी..

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज