तिल्दा में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम संपन्न

सौरभ यादव/ राजधानी से जनता तक

तिल्दा नेवरा। 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिल्दा में राष्ट्रीय युवा दिवस के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रानी सौरभ जैन (पार्षद, वार्ड क्रमांक 21 तिल्दा), मुख्य वक्ता गोपाल प्रसाद वर्मा (नगर संघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तिल्दा-नेवरा), विशिष्ट अतिथि सौरभ जैन (उपाध्यक्ष, भाजपा तिल्दा शहर), विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप वर्मा एवं प्राचार्य श्रवण कुमार साहू उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता गोपाल प्रसाद वर्मा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” का संदेश आज भी प्रासंगिक है। मुख्य अतिथि रानी जैन ने भी स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि सौरभ जैन ने राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वदेशी, स्वावलंबन और राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाने की बात कही।

इस अवसर पर “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं आचार्य दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में प्राचार्य श्रवण कुमार साहू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान 10 जनवरी को हुए हिंदू सम्मेलन में भाग लेने वाले बच्चों को पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज