सांस्कृतिक पुनर्जागरण के सूत्रधार बने गुरु खुशवंत साहेब

आरंग में “राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव” का भव्य शुभारंभ आज से

15 से 16 जनवरी तक दो दिवसीय आयोजन

सुनील सोनी और डॉ. कुमार विश्वास रहेंगे आकर्षण का केंद्र

आरंग/रायपुर छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नई पहचान देने के उद्देश्य से आरंग की पावन भूमि पर आज से दो दिवसीय “राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव” का भव्य शुभारंभ हो रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन के सूत्रधार क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब हैं, जिनके मार्गदर्शन में यह महोत्सव प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बनकर उभर रहा है।

महोत्सव का शुभारंभ आज कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा एवं गुरु खुशवंत साहेब द्वारा किया जाएगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ राज्य मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य शामिल होंगे।

संस्कृति और विकास का संगम

महोत्सव के संयोजक कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि विकास केवल भौतिक ढांचे तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जड़ों को सहेजना भी उतना ही आवश्यक है। राजा मोरध्वज की त्याग, सत्य और धर्म की परंपरा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

प्रथम दिवस – 15 जनवरी

महोत्सव के पहले दिन प्रातः रेत कलाकार हेमचंद साहू द्वारा आकर्षक रेत कलाकृति का निर्माण किया जाएगा। इसके पश्चात चंडी मंदिर से बाबा बागेश्वरनाथ एवं वेद माता गायत्री की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

शाम को सुवा नृत्य, पंथी नृत्य, इतिहासकारों के व्याख्यान, राजा मोरध्वज की झांकी तथा रात्रि 9 बजे से छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक सुनील सोनी की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी।द्वितीय दिवस – 16 जनवरी

दूसरे दिन प्रातः गायत्री यज्ञ, हवन एवं पूजन होगा। दोपहर में स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। शाम को लोरिक-चंदा नृत्य नाट्य एवं झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।रात्रि 8 बजे से महोत्सव का मुख्य आकर्षण—देश के प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास का भव्य काव्य पाठ आयोजित किया जाएगा।विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अध्यक्षता डॉ. रमन सिंह (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा) करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के अनेक सदस्य, सांसद, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।महोत्सव समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाएं और आरंग की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के साक्षी बनें।

 

 

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज