रायपुर DEO कार्यालय में भीषण आग, विभागीय रिकॉर्ड हुआ नष्ट

राजधानी रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में शनिवार को अचानक आग लग गई, जिससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग भंडार कक्ष में लगी, जहाँ स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े वर्षों पुराने दस्तावेज और फाइलें सुरक्षित रखी गई थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि एक किलोमीटर दूर से भी धुआं दिखाई दे रहा था। कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए। हालांकि, आग से विभागीय रिकॉर्ड को गंभीर नुकसान पहुंचा है। जले हुए दस्तावेजों में स्कूलों से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलें, पत्राचार, पुरानी रिपोर्ट और कर्मचारियों से जुड़े रिकॉर्ड शामिल थे। विशेषज्ञों का कहना है कि इन दस्तावेजों के नष्ट होने से विभागीय कामकाज पर फिलहाल असर पड़ सकता है।

  1. अधिकारियों ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और विभाग जल्द ही रिकॉर्ड की रिकवरी और आवश्यक व्यवस्था करने की कोशिश करेगा।
Ishwar Naurange
Author: Ishwar Naurange

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

टॉप स्टोरीज