गणेश सिंह ध्रुव का बड़ा कद ,एआईसीसी ने बनाया उड़ीसा राज्य का प्रभार

ब्यूरो:-भरत विहान दुर्गम

कद बढ़ा: गणेश सिंह ध्रुव के ओडिशा प्रथम आगमन पर कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक गणेश सिंह ध्रुव के प्रथम ओडिशा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भुवनेश्वर पहुंचते ही प्रदेश कांग्रेस और आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया। यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।

गणेश सिंह ध्रुव का यह दौरा 18 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक ओडिशा राज्य में प्रस्तावित है। दौरे के पहले दिन रायपुर से भुवनेश्वर पहुंचने के बाद उन्होंने संगठन की स्थिति पर चर्चा की। दूसरे दिन आदिवासी कांग्रेस के राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठकें की गईं, जिनमें संगठन को मजबूत करने, जमीनी मुद्दों को उठाने और आदिवासी अधिकारों को लेकर रणनीति तय की गई।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ भी बैठक हुई, जिसमें आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों, जनआंदोलनों और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश सिंह ध्रुव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय समन्वयक बनने के बाद आदिवासी कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिली है।

राजनीतिक गलियारों में इस दौरे को गणेश सिंह ध्रुव के बढ़ते कद के रूप में देखा जा रहा है। ओडिशा जैसे महत्वपूर्ण आदिवासी राज्य में उनका पहला आधिकारिक दौरा कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने वाला साबित हो रहा है। कार्यकर्ताओं में यह संदेश गया है कि पार्टी आदिवासी मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर गंभीरता से आगे बढ़ाने के मूड में है।

दौरे के अंतिम दिन भुवनेश्वर में बैठक के बाद गणेश सिंह ध्रुव दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा न केवल संगठनात्मक मजबूती का संकेत है, बल्कि आगामी दिनों में आदिवासी राजनीति में कांग्रेस की सक्रिय भूमिका को भी दर्शाता है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज