कोरबा: हसदेव नदी में डूबने से मछुआरे की मौत, देर शाम मिला शव

राजधानी से जनता तक |कोरबा। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत मछली पकड़ने गए एक मछुआरे की हसदेव नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखलाल धनवार (50 वर्ष), पिता स्व. बुधराम धनवार, निवासी तराईडांड सोनगुड़ा निवासी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार सुखलाल रोज की तरह दोपहर करीब 2 बजे नाव लेकर मछली पकड़ने निकला था और सामान्यतः शाम 7 बजे तक घर लौट आता था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसका पुत्र शिव धनवार अपने भाइयों के साथ उसकी तलाश में निकला।

खोज के दौरान नदी किनारे पानी में उसका शव मिला, जहां केवल सिर के बाल दिखाई दे रहे थे, जबकि उसकी नाव बहकर दूर चली गई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए शव को बाहर भेजा है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज