जिले में संचालित 37 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 कार्यक्रम का समापन

सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत विभिन्न कायक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागी किए गए सम्मानित।

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/बलरामपुर,रामानुजगंज

बलरामपुर :- बलरापमुर.रामानुगंज अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्षन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विष्वदीपक त्रिपाठी के निर्देषन में 37 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक किया गया।

37 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन कार्यक्रम आज दिनांक 31. 01.2026 को जिला बलरामपुर के ऑडिटोरियम हॉल साप्ताहिक बाज़ार के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर बलरामपुर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी रहे। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ यातायात प्रभारी विमलेष कुमार देवांगन द्वारा माह 01 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित 37 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 कार्यक्रम की रूप रेखा के विमोचन के साथ गया।

समापन समारोह में पुलिस विभाग द्वारा समस्त अनुभाग मुख्यालयों में आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। जिसमें यातायात जागरूकता थीम (हेलमेट/सीटबेल्ट/शराब/मालयान में सवारी बैठाना) रील्स मेकिंग काॅम्पटिषन, नो हेलमेट-नो पेट्रोल, सड़क सुरक्षा मितानों, एवं यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने वाले विषय पर स्लोगन, निबंध, चित्रकला, प्रष्नोत्तरी आदि प्रतियोगिता का आयोजन एवं यातायात की थीम पर विभिन्न प्रकार के एथलेटिक्स- 100 मी, 1500 मी. दौड़, लम्बी कूद, ऊॅची कूद जैसे खेलों का आयोजन के संबंध में बताया गया।

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने बताया की सड़क दुर्घटना होने पर जो पहला घंटा होता है उसे गोल्डेन आवर कहा जाता है। यदि समय रहते घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार दिया जाये एवं उसकी सूचना पुलिस अथवा एम्बूलेंस को दि जाये तो उस घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। ऐसे व्यक्तियों को पुलिस ‘‘गुड समेरिटन’’ कहती हैं। तथा स्कूली छात्र/छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों से घायल व्यक्तियों की मद्द करने अपील कि गई। साथ ही 37 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत पुलिस विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे चित्रकला, भाषण, निबंध, वाद विवाद प्रतियोगिता , स्लोगन एवं रील्स बनाओं ईनाम पाओ प्रप्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को क्रमषः प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार देकर उन्हे सम्मानीत किया गया।

समापन कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग द्वारा आायोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर ‘‘रील्स बनाओं प्रतियोगिता’’ में प्रथम स्थान बड़की महरी के शुभम दास एवं टीम को दिया गया। दुसरा स्थान देवराज सिंह एवं टीम तथा तीसरा स्थान छोटू छलिया एवं टीम को दिया गया। जिन्हे सम्माननीय अतिथियो द्वारा पुरूस्कृत किया गया एवं उनके रील्स का प्रदर्षन कर उनकी सराहना भी की।

*कार्यक्रम के अंतिम कडी में मुख्य अतिथि महादेय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त स्कूली छात्र-छात्राओं सहित आम नागरिकों एवं पत्रकार बंधूओं से यातायात नियमों का पालन करने। अपने एवं अपनों की जान को सूरक्षित रखते हुये वाहन चलाने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, एवं वाहन संबंधी सभी प्रकार के दस्तावेजो को साथ रखने, तथा नबालिकों को वाहन न चलाने संबंधी जानकारी दि गई। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि एवं सम्माननीय अतिथियों को स्मृती चिन्ह देकर किया गया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

टॉप स्टोरीज