जांजगीर:2 रातों में 5 वारदात, 13 घायल; रॉड-डंडों से सिर पर हमला कर लूटपाट करता था गिरोह

मेलाराम कश्यप संवाददाता

जाजगीर चाम्पा पुलिस एवं बदमाश मुठभेड़: मास्टरमाइंड को लगी गोली

2 रातों में 5 वारदात, 13 घायल; रॉड-डंडों से सिर पर हमला कर लूटपाट करता था गिरोह

 

रिगनी / खरौद जांजगीर–चांपा। जिले में लगातार लूट और प्राणघातक हमलों से दहशत फैला रहे एक खूंखार गिरोह के खिलाफ जांजगीर–चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र में 27 व 29 जनवरी की दरम्यानी रात दो दिनों के भीतर 5 अलग-अलग स्थानों पर डकैती, हत्या के प्रयास और गंभीर मारपीट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड रामनाथ पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान मास्टरमाइंड रामनाथ ने बच निकलने के लिए देशी कट्टे से पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का इलाज जारी है और वह पुलिस अभिरक्षा में है।

इन घटनाओं में कुल 13 आम नागरिक घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है और एक युवक कोमा में बताया जा रहा है।

घायल हुए लोगों के नाम

थाना शिवरीनारायण क्षेत्र

 

1. मुकेश राय सागर, निवासी कचंदा (गंभीर, ICU में भर्ती – बिलासपुर)

2. अमन बंजारे, निवासी कचंदा (गंभीर, ICU में भर्ती – बिलासपुर

3. दीपक कुमार कश्यप, निवासी बोरदा (सिर में गंभीर चोट)

4. प्रशांत कश्यप, निवासी बोरदा

5. अनिकेत राय सागर, निवासी कचंदा (सिर में चोट)

6. आर्यन, निवासी कचंदा (साधारण चोट

7. सुमित बंजारे, निवासी कचंदा (साधारण चोट)

थाना पामगढ़ क्षेत्र

8. कैलाश दास मानिकपुरी, ग्राम सोनसरी, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर

9. बसंत दास, ग्राम खोखरी, थाना शिवरीनारायण

10. शुभम यादव, निवासी बारगांव, थाना पामगढ़

11. संजीव कुर्रे, ग्राम भवतरा, थाना शिवरीनारायण

12. आशीष वानी, निवासी बारगांव, थाना पामगढ़

13. लक्ष्मण यादव, ग्राम कचंदा, थाना शिवरीनारायण (गंभीर चोट)

जांच में सामने आया है कि आरोपी बेहद क्रूर और सुनियोजित तरीके से वारदात करते थे। सभी आरोपी मोटरसाइकिलों से सुनसान और अंधेरे रास्तों पर घूमते थे। राहगीरों को रोककर सीधे सिर पर रॉड, लोहे के पाइप और डंडों से प्राणघातक हमला किया जाता था, जिससे हत्या का प्रयास होता था। हमले के बाद पीड़ितों से मोबाइल फोन और नकदी लूट ली जाती थी। एक वारदात के बाद भी रास्ते में जो व्यक्ति मिलता, उस पर सामूहिक हमला कर गिरोह क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाता था।

 

गिरफ्तार आरोपी

1. निखिल टंडन पिता राकेश टंडन (उम्र 18 वर्ष 3 माह)

2. मनीराम गोंड पिता छोटेबाबू गोंड (19 वर्ष)

3. नरेश यादव पिता फिरतू यादव (19 वर्ष 3 माह)

4. रोशन टंडन पिता राकेश टंडन (19 वर्ष 4 माह)

5. आयुष रात्रे पिता अयोध्या रात्रे (18 वर्ष 11 माह)

6–7. दो विधि से संघर्षरत बालक

6. सन्नी

7. रामनाथ – मास्टरमाइंड (मुठभेड़ में घायल)

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्टील के रॉड (4), डंडे (2), बेल्ट, लोहे के पाइप, 3 मोटरसाइकिल, 1 स्कूटी, 10 मोबाइल फोन और ₹9,000 नगद जब्त किए हैं। कुल मिलाकर ₹4.09 लाख की संपत्ति बरामद की गई है।

थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ में दर्ज प्रकरणों के तहत आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की गंभीर धाराओं में कार्रवाई कर सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से इलाके में सक्रिय खतरनाक गिरोह का अंत हुआ है और लोगों ने राहत की सांस ली है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है