विकास के सारथी बने संजय भूषण पाण्डेय: देवगांव में सीसी रोड और चेक डेम का भूमिपूजन…

अनुराज साहू जिला ब्यूरो चीफ सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक 

बरमकेला | सारंगढ़ विधानसभा के सबसे बड़े ग्राम देवगांव में विकास की नई इबारत लिखी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में गांव की बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सीसी रोड और जल संरक्षण हेतु चेक डेम निर्माण कार्य का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ।

जनता के नायक संजय पांडेय का जोरदार स्वागत और अटूट विश्वास-

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में संजय भूषण पाण्डेय की लोकप्रियता साफ झलक रही थी। देवगांव पहुंचने पर सरपंच श्रीमती तपस्विनी इजारदार और ग्रामीणों ने अपने जनप्रिय नेता का आतिशबाजी और पुष्पगुच्छों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों के बीच उनकी सहज कार्यशैली और जनसरोकार के प्रति समर्पण की चर्चा हर तरफ रही।

सक्रिय नेतृत्व से बदल रही क्षेत्र की सूरत

संजय भूषण पाण्डेय केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे धरातल पर कार्य करने वाले नेता के रूप में उभर रहे हैं। उनकी सक्रियता का ही परिणाम है कि देवगांव जैसे बड़े गांवों को प्राथमिकता के आधार पर विकास योजनाओं की सौगात मिल रही है।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:-

विशिष्ट अतिथि: जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सहोद्रा सिदार एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक।

आध्यात्मिक आस्था: श्री पाण्डेय ने श्रीराम मंदिर में रामलला और माता तारिणी के दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

प्रमुख उपस्थिति:-

जनपद प्रतिनिधि रोहित वर्मा, उपसरपंच बलराम साव, देवेंद्र नायक सहित समस्त पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण।

 

“जनता का सेवक बनकर करता रहूंगा काम”- संजय

 

भूमिपूजन को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य जिले के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना है। देवगांव का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता है।”

उनकी इसी दूरदर्शी सोच और सक्रिय नेतृत्व की बदौलत आज बरमकेला क्षेत्र की जनता स्वयं को सुरक्षित और विकास की मुख्यधारा से जुड़ा हुआ महसूस कर रही है। ग्रामीणों ने एक स्वर में उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें ‘विकास का असली नायक’ बताया।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज