राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल
देवभोग – गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड में आज 24 जून 2026 , बुधवार को दोपहर 12 बजे देवभोग के 53 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन रखा गया था। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण) 2.0 के संबंध में छत्तीसगढ़ में पात्र हितग्राहियों की नई सूची तैयार कर 24 जून को ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 सर्वे एवं पात्रता सत्यापन किया गया। ग्रामीणों ने इस सूचना के मुताबिक ग्राम सभा में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों एवं जानकारी का सत्यापन अवश्य कराएं। शासन -प्रशासन द्वारा निर्धारित 12 मानदंडों के आधार पर पात्र/ अपात्र हितग्राहियों नाम संशोधन किया गया। सरकार का उद्देश्य योजनाओं को लाभ केवल वास्तविक एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना है। ताकि प्रत्येक पात्र को पक्के मकान का सपना साकार करने का अवसर मिल सके। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुकलेश्वर ध्रुवा सरपंच डूमरबाहाल, उप-सरपंच समुधर मांझी,सचिव गौरीशंकर यादव,वार्ड पंच व अन्य सभी ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है






