प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति झाखरपारा में यूरिया खाद किसानों को नहीं मिला,कई किसान नाराज़ हो कर घर लौटे

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

देवभोग – गरियाबंद जिले के विकास खण्ड देवभोग क्षेत्र में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति झाखरपारा में आज किसानों को डीएपी, यूरिया और पोटाश खाद वितरण किया गया। किसानों द्वारा बताई गई जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा किसानों को रकबा के आधार पर खाद वितरण किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण किसान खाद के लिए दिनभर भूखे-प्यासे सहकारी समिति में खड़े होकर डटे रहे। कुछ किसानों को खाद मिला तो कुछ किसान खाली हाथ घर लौटे। ग्रामीणों ने और भी यह बताया कि झाखरपारा मंडी में प्रबंधक खाद डेली वितरण नहीं करता,सात दिन आठ दिन के बाद खाद वितरण किया जाता है। जिससे किसान खाद लेने से धीरे-धीरे पीछे पड़ रहे हैं। मौसम तगाबाज होने के कारण आज किसान खेती में धान फसल बुआई नहीं किया है। इधर मौसम किसानों को परेशानी करके रखा है तो उधर समिति द्वारा खाद वितरण में लेट लतीफी हो रही है। सही समय पर किसानों को धान, खाद मिलना बहुत जरूरी है। यदि सही समय पर धान खाद किसानों को उपलब्ध नहीं हो पाया तो, खेती में धान उत्पादन करने से वंचित रह जाएंगे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

टॉप स्टोरीज