बिलासपुर मस्तूरी/सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल समागम (खेल पर्व) का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन बीते शनिवार को किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष साहू रणजी ट्रॉफी प्लेयर एवं विशेष अतिथि उत्तम कुमार साहू अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग गोल्डीमेडेलिस्ट, जे.पी. ओझा, प्राचार्य,सेजस मस्तूरी बिलासपुर व रजनीकांत पटेल, प्रधानपाठक,शासकीय माध्यमिक शाला, खैरा, बिलासपुर रहे, उत्सव का प्रारंभ छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत के साथ किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत पौधा भेट से किया गया। अतिथियों के स्वागत के पश्चात आशीष वचन में खेल भावना सर्वोपरि का संदेश अतिथियों ने विद्यार्थियों को दिया।
खेलोत्सव में विद्यार्थियों के लिए अलग अलग 40 से अधिक खेल जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी सम्मिलित रहे जिनका आयोजन किया गया आउटडोर खेल में कब्बड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, क्रिकेट, बॉलीबॉल, संखली, पिट्ठूल, गेड़ी दौड़ आदि तथा इनडोर खेल में कैरम,चेस, मेहंदी और रंगोली, चित्रकला आदि शामिल थे। विद्यार्थियों के साथ चंद इंडोर आउटडोर गेम शैक्षिक, अशैक्षिक व अन्य कर्मचारियों के लिए भी रखा गया था। प्रतियोगिता में छात्रों को 4 ग्रुप रेड, ग्रीन ,येलो,और ब्लू हाउस में बाटा गया जिसमें येलो ग्रुप विजेता रहा। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथियों के द्वारा विजेताओं को सर्टिफिकेट तथा मेडल दिया गया एवं विजेता टीम येलो हाउस को स्पोर्ट्स ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उद्धघाटन समारोह मे श्रीति मजूमदार व सुश्री रिया नेताम व समापन समारोह मे एकता जॉन व ज्योति मैत्री के द्वारा कुशल मंच संचालन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम के संरक्षक डायरेक्टर सांदीपनी एकेडमी महेंद्र चौबे एवं प्रशासनिक अधिकारी विनीत चौबे रहे। खेल समिति की मुखिया आर सेंकाथीर सेल्वी का नेतृत्व व समिति के सदस्य डॉ दीप्ति सिंह राठौड़, दीपा प्रजापति, वंदना निराला व वर्षा शाहिस के संचालन में यह संपूर्ण खेल उत्सव का सफल आयोजन रहा। संपूर्ण कार्यक्रम में प्राचार्यगण डॉ. पी महेंद्र वर्मन प्राचार्य नर्सिंग विभाग, डॉ रीता सिंह प्राचार्य शिक्षा व स्नातक विभाग सुनील प्रजापति प्राचार्य आईटीआई और फार्मेसी विभाग, एडमिन शिक्षा विभाग राम खिलावन साहू, शदेबोजित मुखर्जी प्राचार्य सांदीपनी पब्लिक स्कूल, एडमिन संजीव साहू की सम्माननीय उपस्थिति रही एवं सांदीपनी व स्कूल के सभी शैक्षिक व गैर शैक्षिक कर्मचारीयों का साथ व सहयोग रहा।




