जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ क्षेत्र की बहुप्रतिष्ठि त संस्था ज्ञान विज्ञान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलाईगढ़ में शाला की 22 वीं वर्षगांठ पर शाला वार्षिकोत्सव का आयोजन

संवाददाता अशोक मनहर

बिलाईगढ़ नवीन शाला भवन में किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के फाउंडर और ज्ञान प्रसार सेवा समिति के अध्यक्ष श्री आर एस बघेल जी और शाला के प्राचार्य श्री एस के बघेल द्वारा मां शारदे , छत्तीसगढ़ महतारी और देश के महापुरुषों के पूजा अर्चना के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे आर डहरिया जी और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री रामनारायण देवांगन जी द्वारा मां भारती और देश के अमर शहीदों के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
माननीय मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग और ज्ञान वर्धक सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को शाला परिवार सहित बधाई दिए। उन्होंने कहा , भारत में छत्तीसगढ़ राज्य पर शिक्षा का असर उत्तरोत्तर उन्नति में है। मैं क्षेत्र वासियों को इस सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में तीन नए शासकीय विद्यालय उपलब्ध कराने हेतु माननीय कलेक्टर महोदय को प्रस्ताव भेजा है जो निकट भविष्य में जल्द ही हमारे बच्चों के लिए उपलब्ध होगा। इनमें सैनिक स्कूल , नवोदय विद्यालय और पी एम श्री विद्यालय प्रमुख है।उन्होंने ज्ञान विज्ञान विद्यालय द्वारा क्षेत्र को गुणवत्ता मूलक शिक्षा अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में उपलब्ध कराने के लिए मुक्त स्वर से बधाई दिए और उनके 22 वर्षों के अनेक उपलब्धियों से भरा ऐतिहासिक पल की सराहना किए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी और विशिष्ट अतिथियों के हाथों से संस्था द्वारा मेधावी और प्रतिभावान विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र के साथ ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया गया जिनमे 12 वी बोर्ड से विगत वर्ष के टॉपर छात्र गोकुल प्रसाद पिता कमलेश प्रसाद 86 .8 प्रतिशत, कु प्राची जायसवाल पिता रामकृष्ण कुमार 83.3 प्रतिशत, राहुल पटेल पिता बसंत कुमार पटेल 78.6 प्रतिशत कक्षा 10 बोर्ड से सौरभ देवांगन पिता रमेश कुमार 93.8 प्रतिशत , रतन देवांगन पिता धर्मेंद्र देवांगन 85.67 प्रतिशत और स्नेहा देवांगन 84.84 प्रतिशत को सम्मानित किया गया।इसके अलावा संस्था के अन्य सभी कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया जिनमे कक्षा 11 वी से कु जाह्नवी यादव 96 प्रतिशत, कु प्राची जायसवाल 96 प्रतिशत, कक्षा 9वीं से महजबीन 97 प्रतिशत, कु नेहा साहू 98 प्रतिशत , कक्षा 8 वीं से जया साहू 92 प्रतिशत , सतीश कुमार बंजारे 94 प्रतिशत, कक्षा 7 वीं से प्रभाकर पटेल 96 प्रतिशत, भावेश साहू 86 प्रतिशत, कक्षा 6 वीं से साहिल कुमार 93 प्रतिशत, तरविंद भास्कर 70 प्रतिशत, कक्षा 5 वीं से आर्यन 97 प्रतिशत, राधिका पटेल 95 प्रतिशत मधु हिरवानी 93 प्रतिशत के अलावा कक्षा नर्सरी से 4थी तक के सभी टॉपर को भी सम्मानित किया गया।विशिष्ट अतिथि माननीय श्री रामनारायण देवांगन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नगर बिलाईगढ़ ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा को मानव विकास के सबसे शक्तिशाली उपहार बताते हुए कहा ज्ञान विज्ञान विद्यालय बिलाईगढ़ से शिक्षा , खेल और अन्य प्रतियोगी परीक्षा , प्रतिभावान स्कॉलरशिप , मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन राशि के विजेता विद्यार्थियों का लगातार उपलब्धि इसके समर्पित सेवा भाव को दर्शाता है। इसके लिए संस्था परिवार को विशेष बधाई। यहां कम शुल्क पर ग्रामीण और शहरी बच्चों को गुणवत्तामूलक शिक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में उपलब्ध कराना काबिले तारीफ है। मैं संस्था के सभी शिक्षकों को भी और अच्छे से शिक्षा प्रदान करें इस बात के लिए आह्वान करता हूं क्योंकि एक अच्छी शिक्षा ही हमारे बच्चों को आज के प्रतिस्पर्धा के युग में उन्हें आत्मनिर्भर और सफल बनाता है।कार्यक्रम में उपस्थित डा के डी भास्कर व्याख्याता, पत्रकार राजकुमार जांगड़े, और श्रीमती मनोजबाई खूंटे पूर्व सरपंच सूती उर्कुली ने भी संबोधित किया। उन्होंने बाबा साहेब डा भीमराव आंबेडकर के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उनके पढ़ाई के प्रति लगन और समर्पण को आज के बच्चो को आत्मसात करके चलने के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्राचार्य श्री संतोष कुमार बघेल और संचालक श्री बी आर बघेल ने संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी
प्रतिभागियों को लेखनी और नगद राशि भेंट कर सम्म…

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है