पर्यटकों से गुलजार रहा सिरपुर, महोत्सव ने बढ़ाई पर्यटन की चमक

राजधानी से जनता महासमुंद सिरपुर। विश्व धरोहर स्थल सिरपुर में बहुप्रतीक्षित सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ भव्यता और उत्साह के साथ हुआ। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोए इस महोत्सव में देश-प्रदेश से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सिरपुर की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान बताया। कार्यक्रम के दौरान शास्त्रीय नृत्य, लोकनृत्य, संगीत एवं जनजातीय कला की आकर्षक प्रस्तुतियां हुईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

महोत्सव परिसर में स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन और संस्कृति को दर्शाने वाली प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सिरपुर महोत्सव आगामी दिनों में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कला प्रदर्शनों और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय फलक पर प्रस्तुत करेगा।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज