संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा प्रशासन,मरईगुड़ा वन और किस्ताराम में आगजनी से प्रभावित परिवारों को मिली त्वरित आर्थिक सहायता

जिला प्रमुख नवीन दांदडें 

सुकमा – जिला प्रशासन सुकमा ने मानवीय संवेदनाओं और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए आगजनी से प्रभावित परिवारों को आपदा निवेश निधि के तहत तत्काल राहत राशि प्रदान की है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार कोंटा विकासखंड अंतर्गत पीड़ित परिवारों को न केवल ढांढस बंधाया गया, बल्कि उन्हें दोबारा जीवन पटरी पर लाने के लिए आर्थिक संबल भी उपलब्ध कराया गया।

बिहान योजना और महिला संगठनों की अहम भूमिका

जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत प्रतिज्ञा महिला संकुल संगठन (मरईगुड़ा) द्वारा सक्रियता दिखाते हुए आपदा प्रकरण तैयार किए गए। महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक सीधी सहायता पहुंचाई गई।

मरईगुड़ा वन में 13 नवंबर को आगजनी से प्रभावित

सुन्नम दुर्गा एवं करको लक्ष्मी को ₹10-10 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई।

किस्ताराम में 3 जनवरी को आगजनी से प्रभावित

तामो गुरवा को ₹5 हजार की आर्थिक सहायता दी गई।

तत्काल राहत से मिला सहारा

उल्लेखनीय है कि आगजनी की घटनाओं में इन परिवारों के आवास एवं घरेलू सामान पूर्णतः नष्ट हो गए थे। संकुल संगठन (सीएलएफ) की अध्यक्ष वेंकटम्मा एवं कोषाध्यक्ष विजया द्वारा चेक/राशि प्रदान की गई। पूरी प्रक्रिया में सुश्री आरती बघेल (पीआरपी-एनआरएलएम) का विशेष तकनीकी सहयोग रहा, जिससे पीड़ितों को बिना किसी विलंब के सहायता मिल सकी।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज