दुतकैया हिंसा प्रकरण में साहू समाज पर अन्याय का आरोप, निर्दोषों को फंसाने के खिलाफ कलेक्टर से न्याय की गुहार

गरियाबंद-: जिले के राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम दुतकेया में 1 फरवरी 2026 को हुई हिंसक घटना के बाद अब साहू समाज के लोगों को निशाना बनाए जाने का आरोप सामने आया है। मामले को लेकर साहू समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और वास्तविक दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि गांव में लगातार असामाजिक तत्वों द्वारा डर और दहशत का माहौल बनाया जा रहा था। आरोप है कि मुस्लिम समाज से जुड़े आरिफ खान एवं उसके सहयोगियों द्वारा घटना से पूर्व और घटना के दिन गांव में चाकू, तलवार और डंडों के साथ घूमकर ग्रामीणों को धमकाया गया और मारपीट की गई। इससे गांव के लोग भयभीत हो गए थे।

साहू समाज का आरोप है कि घटना के बाद वास्तविक आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय समाज के निर्दोष लोगों — गौतम साहू, उपेंद्र साहू, भूपेंद्र साहू, गुलशन साहू, दिलीप साहू एवं पूजा साहू — को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इससे समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी आरिफ खान के खिलाफ पूर्व से ही लूट, मारपीट और अन्य गंभीर मामलों की शिकायतें थाने में दर्ज हैं, लेकिन समय पर सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण उसकी आपराधिक गतिविधियां बढ़ती गईं। अब इसका खामियाजा साहू समाज को भुगतना पड़ रहा है।

साहू समाज ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए, निर्दोषों पर हो रही कार्रवाई को तत्काल रोका जाए और गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए वास्तविक दोषियों पर कठोर कदम उठाए जाएं।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज