नक्सल प्रभावित तुमालपाड़ में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन कार्यक्रम

226वीं वाहिनी द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल की 226वीं वाहिनी द्वारा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र तुमालपाड़, जिला सुकमा में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 05 फरवरी 2026 को पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सेक्टर केरिपुबल रायपुर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, ऑप्स सुकमा, छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन तथा श्री एच. पी. सिंह, कमांडेंट 226वीं वाहिनी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
मेडिकल कैंप का आयोजन जिले के नक्सल प्रभावित ग्राम तुमालपाड़ में किया गया, जिसमें लगभग 172 ग्रामीण पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार का लाभ लिया।
इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी श्री बीरेंद्र कुमार खंतवाल एवं सहायक कमांडेंट (समवाय अधिकारी डी/226) श्री अरविंद कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नक्सलवाद के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नक्सली अपने स्वार्थ के लिए गरीब ग्रामीणों और उनके बच्चों को गुमराह कर नक्सली गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे नक्सलियों के बहकावे में न आएं तथा देश के विकास में सहभागी बनें।
अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल सदैव उनके साथ खड़ा है और उनकी सहायता के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आग्रह किया।
सिविक एक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए गए मेडिकल कैंप में 226वीं वाहिनी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. ई. एल. कृष्णा, पैरामेडिकल स्टाफ उप निरीक्षक/एसएसएन अनिल कुमार मीणा, कांस्टेबल/जीडी ओझा सहित अन्य चिकित्साकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तुमालपाड़, भीमापुर एवं चिंतावड़ेकल के सरपंचों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन तथा डी/226 समवाय के अन्य जवान भी मौजूद रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज