दोनद्रो में बिना अनुमति ठेकेदार पर मिट्टी उत्खनन का आरोप , भारी वाहनों का हो रहा उपयोग 

राजधानी से जनता तक कोरबा।जिले के ग्राम पंचायत दोनद्रो में बिना अनुमति मिट्टी उत्खनन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक निजी ठेकेदार द्वारा भारी वाहनों की मदद से निजी भूमि से बड़ी मात्रा में मिट्टी का खनन कर अन्य स्थानों पर परिवहन किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि ए.के. सिन्हा कांट्रेक्टर की गाड़ियां मौके पर लगी हुई थीं और उत्खनन कार्य जारी था। ग्रामीणों ने बिना वैध अनुमति मिट्टी खनन किए जाने पर आपत्ति जताई है। मामले को लेकर संबंधित विभाग से जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com