जिला प्रमुख नवीन दांदडें
सुकमा -माननीय श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी सोच का प्रतिफल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नगर पंचायत दोरनापाल में पात्र हितग्राहियों को गैस चूल्हा एवं कनेक्शन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रमुख नवीन दांदडें की उपस्थिति रही। इस अवसर पर लाभार्थी महिलाओं के चेहरे पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से झलक रहा था।
यह योजना केवल गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मातृशक्ति के सम्मान, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं स्वच्छ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। परंपरागत ईंधन से निकलने वाले धुएँ से होने वाली बीमारियों से महिलाओं को राहत दिलाकर यह योजना उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ एवं सशक्त जीवन प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रही है।
गरीब एवं वंचित परिवारों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने तथा ‘स्वच्छ ईंधन, स्वस्थ परिवार’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह योजना केंद्र सरकार का एक प्रभावी एवं सार्थक प्रयास है। इससे न केवल स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि महिलाओं के दैनिक जीवन में सुविधा एवं समय की भी बचत सुनिश्चित होगी।
Author: Rajdhani Se Janta Tak
राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है




