शिवरात्रि पावन पर्व पर डूमरबाहाल में शिवपुराण कथा पारायण का किया आयोजन

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद/देवभोग- छत्तीसगढ़ जिला गरियाबंद के देवभोग क्षेत्र के ग्राम पंचायत डूमरबाहाल में प्रति वर्ष की भांति इस साल सन् 2026 ई , दिन शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव जी की पूजा आराधना की तैयारी को लेकर दिनांक 13/02/2026 को शिव पुराण कथा की प्रवचन हेतु पारायण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें शिव पुराण कथा प्रवाचिका स्वपन कुमारी जोशी उड़िसा निवासी को गांव के समस्त जेष्ठ श्रेष्ठ, बुजुर्ग महिला पुरुष युवा युवती व छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बाल बच्चे सहित हजारों की संख्या भीड़ उमड़ कर स्वागत सत्कार खूब जोश खुशियों से पूरी तैयार के साथ अर्थात बाजे गाजे व पटाखे फोड़कर प्रवाचिका स्वपन कुमारी जोशी को और डूमरबाहाल शिव मंदिर पुजारी पंडित भोला प्रसाद दुबे के गले में फूल माला, सिंदूर लगाकर बड़ी भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस वर्ष विशेष और भव्य शिवरात्रि पर्व का आयोजन को लेकर समिति दिन-रात एक कर विशाल भोजन भंडारा की जा रही है। कार्यक्रम को शुरूआत करने से पहले गांव में जितने भी श्रृद्धालु भक्त वत्सल माता एवं बहनों ने कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा मां दुर्गा मंच से गांव के सभी गल्लियों में भ्रमण कर शिव पुराण कथा पेंडाल पर कलश स्थापना किया गया।कथा मंच पर प्रवेश करने से पहले गांव के ग्राम देवी-देवता पुजारी हरी सिंह ध्रुवा और दुकलेश्वर सिंह ध्रुवा जी के करकमलों द्वारा फीता काट कर मंच समागम कार्यक्रम आयोजित कि गई। तत् पश्चात मंदिर समितियों द्वारा कथावाचक स्वप्न कुमारी जोशी को मंच पर उपासक माताओं बहनों ने सिर पर मुकुट और गले हार पूजा आराधना करते हुए शिव पुराण कथा प्रारम्भ किया गया। शिव पुराण कथा प्रारम्भ करने से पहले भगवान के भक्ति गीतों से मंच को सुशोभित किया गया इस दौरान मंच पर बैठे अनेकों श्रृद्धालुओं ने भक्ति गीतों से झूम उठे और नाच गान करने लगे। शुक्रवार संध्या 8.48 तक कार्यक्रम को विराम देते हुए सभी ग्रामीण माताओं बहनों बिदाई देकर शनिवार को फिर से प्रस्थान होने को यातना की गई। आज के इस कार्यक्रम में गांव से लेकर अन्य गांवों के सभी श्रृद्धालु भक्त वत्सल माता भाई बहनें, बुजुर्ग, युवा, युवती व छोटे छोटे बाल बच्चे शामिल हुए।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज