60 मीटर पुल काटने वाला कुख्यात कबाड़ चोर मुकेश साहू गिरफ्तार:कोर्ट में भेष बदलकर सरेंडर करने पहुंचा था, पुलिस रिमांड पर लिया गया

राजधानी से जनता तक कोरबा।सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र में रशियन हॉस्टल के पास करीब 60 मीटर लंबे पुराने लोहे के पुल को काटकर चोरी करने के मामले में फरार चल रहा कुख्यात कबाड़ चोर मुकेश साहू आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

रात के अंधेरे में पुल काटकर चोरी

मामला सीएसईबी पुलिस चौकी कोरबा क्षेत्र का है, जहां रशियन हॉस्टल के समीप स्थित लोहे के पुल को कथित रूप से गैंग के साथ मिलकर काटकर चोरी किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अब तक 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। मुख्य सरगना मुकेश साहू फरार था।

कोर्ट में नकाब लगाकर किया सरेंडर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुकेश साहू के खिलाफ कोरबा न्यायालय में फर्जी बिल प्रस्तुत करने के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह भेष बदलकर, नकाब लगाकर कोरबा जिला न्यायालय पहुंचा और अपने अधिवक्ता भाई कमलेश साहू के माध्यम से सरेंडर किया।

न्यायालय ने जमानत स्वीकृत कर जमानतदार प्रस्तुत करने का आदेश दिया था, लेकिन पुलिस की घेराबंदी की सूचना मिलने पर जमानतदार पेश नहीं किया गया, जिसके बाद अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया।

प्रोडक्शन वारंट से पुलिस रिमांड

जेल भेजे जाने के बाद सीएसईबी पुलिस ने विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाया और आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर आवश्यक पूछताछ की। बाद में उसे पुनः न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, मुकेश साहू के खिलाफ कबाड़ चोरी, फर्जी बिल और अन्य मामलों के 10 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। वर्ष 2014 में दीपका क्षेत्र में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला चोरी के मामले में उसे सजा भी हो चुकी है। चेक बाउंस के मामलों में भी उसे दंडित किया जा चुका है। पुलिस ने उसे निगरानी बदमाश घोषित कर उसके घर पर नोटिस भी चस्पा किया है।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Sangam Dubey
Author: Sangam Dubey

छत्तीसगढ़ में लोकप्रिय होता हुआ राजधानी से जनता तक दैनिक अखबार के साथ न्यूज पोर्टल, यूटयूब चैनल,जो दिन की छोटी बड़ी खबरों को जनमानस के बिच पहुंचाती है और सेवा के लिए तत्पर रहती है dainikrajdhanisejantatak@gmail.com

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज