मैजिक वाहन से पशु तस्करी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया सलाखों के पीछे

चन्द्रदीप यादव/राजधानी से जनता तक/बलरामपुर, रामानुजगंज

बलरामपुर :- बलरामपुर जिले के बसंतपुर पुलिस को दिनांक 13फ़रवरी 2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग महिन्द्रा छोटा हाथी में मवेशियों को ठुस-ठुसकर भरकर झारखण्ड की ओर बुचड़ खाने में लेकर जा रहे है सूचना प्राप्त होने पर बसंतपुर पुलिस के द्वारा मय स्टाफ के साथ खाना होकर प्रेमनगर मोड़ के आगे पुलिया के पास पहुंचे जहां कुछ देर बाद एक महिन्द्रा कंपनी का मैजिक वाहन क्रमांक सीजी 29 एजी-1329 आता दिखा जिसे हाथ देकर रोकने पर रूका पूछताछ पर महिन्द्रा मैजिक चालक अपना नाम 01. मोहम्मद साहबाज पिता मो० सरीफ, उम्र 19 साल, साकिन पंच मंदीर, वार्ड क्रमांक 03, सूरजपुर थाना जिला सूरजपुर 02. सफीक इराकी पिता युसूफ इराकी, उम्र 55 साल, साकिन वार्ड क्रमांक 16, सनावल, थाना सनावल, जिला बलरामपुर-रा०गंज का निवासी होना बताया। मैजिक छोटा हाथी वाहन की तलासी लेने पर आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 02 नग भैसा जिसका सिंग और पैर रस्सी से बंधा हुआ महिन्द्रा छोटा हाथी वाहन में क्रुरता पूर्वक दूस-दूस भरा हुआ पाया गया गया। गवाहों के समक्ष विधिवत 02 नग भैसा एवं महिन्द्रा मैजिक वाहन क्रमांक सीजी 29 एजी-1329 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। बाद मवेशियों एवं आरोपियों को थाना लाकर आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर छ०ग० पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10, पशु क्रुरता अधिनियम की धारा 11 (1-घ) का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष में पेश किया गया है।
कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी का नाम थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, प्रधान आरक्षक 643 देवसाय राम प्र.आर. 120 पंकज पोर्ते, प्र.आर. 721 विनोद सागर, आरक्षक 742 विवेक कुमार शामिल रहे।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज