जटेश्वर महादेव मंदिर, छिंदगढ़ में भव्य शिवरात्रि महोत्सव सम्पन्न

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – छिंदगढ़ स्थित जटेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया। दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और पूजन हेतु पहुँचे।
जटेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण वर्ष 1976 में क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री धनसाय डेरहा जी के द्वारा कराया गया था। बीते 35 वर्षों से पंडित श्री एम.पी. त्रिपाठी सर के सान्निध्य में यहाँ नियमित रूप से रुद्राभिषेक एवं हवन का आयोजन होता आ रहा है, जिससे मंदिर की धार्मिक गरिमा और भी बढ़ी है।मंदिर का नामकरण भी अत्यंत रोचक एवं आस्था से जुड़ा है। यह मंदिर विशाल बरगद के पेड़ की जटाओं के मध्य स्थित होने के कारण ‘जटेश्वर महादेव’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इसी पावन अवसर पर श्रद्धेय श्रीमती कुंदा बैरागढ़े की पुण्य स्मृति में बेल पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री जयराज सिंह एवं श्री सुरेंद्र गिरी गोस्वामी सहित अन्य भक्तगण द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों एवं भजनों से संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। आकर्षक पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति भाव चरम पर दिखाई दी।
मंदिर की प्राचीनता एवं धार्मिक महत्त्व के कारण क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं के बीच जटेश्वर महादेव जी के प्रति गहरी आस्था बनी हुई है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज