भेज्जी में गठित हुई बस्तरिया राज मोर्चा की आंचल कमेटी, छह पंचायतों की ऐतिहासिक सहभागिता

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

सुकमा – कोंटा विकासखंड के ग्राम भेज्जी में आज छह पंचायतों — भेज्जी, रेगड़गट्टां, मैलासुर, डब्बाकोंटा, कोट्टाचेरू एवं बुर्कलंका — के ग्रामीणों की व्यापक उपस्थिति में बस्तरिया राज मोर्चा – भेज्जी आंचल कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री महेश कुंजाम, कोंटा जनपद उपाध्यक्ष श्री माड़वी हिड़मा, मुचाकी बुधरा, रवणा राव, सोढ़ी कोसा, सोढ़ी देवा, इरफान खान, उमेश मड़काम, कोर्राम बामन सहित सभी पंचायतों के पटेल, पुजारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सर्वसम्मति से सौंपे गए दायित्व, संगठन को मजबूत करने का संकल्प
बैठक के दौरान छहों पंचायतों के प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से चयनित साथियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं और आंचल कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर बस्तर के जल, जंगल, जमीन एवं स्थानीय अधिकारों की रक्षा हेतु गांव-गांव संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संगठित प्रयासों से ही आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा संभव है और आने वाले समय में मोर्चा जनहित के मुद्दों पर सशक्त भूमिका निभाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज