आरंग का गौरव बढ़ा: कमलेश यादव बने सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई

राजधानी से जनता तक आरंग। आरंग विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू में पदस्थ वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक कमलेश यादव के सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, बिलासपुर में पदोन्नत होने पर व्यायाम शिक्षकों द्वारा भव्य एवं भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा एवं बीआरसीसी सुरेंद्र चंद्रसेन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ, जहाँ व्यायाम शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात कमलेश यादव को तिलक लगाकर शॉल, श्रीफल, मोमेंटो एवं उपयोगी सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में आत्मीयता और सम्मान का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने कमलेश यादव को पदोन्नति की बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व, समर्पण और मार्गदर्शन ने आरंग विकासखंड को खेल गतिविधियों में नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि एक सच्चे नेतृत्वकर्ता का होना हर संस्था के लिए आवश्यक है और व्यायाम शिक्षक औपचारिकता में भी आत्मीयता निभाने की विशेषता रखते हैं। खिलाड़ियों को उच्च स्तर तक पहुँचाने में व्यायाम शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बीआरसीसी सुरेंद्र चंद्रसेन ने भी व्यायाम शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में आरंग का नाम अग्रणी पंक्ति में रखने में सभी शिक्षकों का योगदान सराहनीय है।

कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित व्यायाम शिक्षक नीरज साहू को भी सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए सभी शिक्षकों द्वारा उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन भोजराम मनहरे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन राकेश प्रधान, ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी आरंग ने किया।

इस अवसर पर संकुल समन्वयक तीरिथ राम बांधे सहित विकासखंड आरंग के व्यायाम शिक्षक— अन्थेंस मिंज, अमित चंद्राकर, ओंकारेश्वर सोनवानी, फागुलाल साहू, शशिकांत बांधे, जगदीश कुर्रे, योगेश बघेल, अमित बंजारे, सुजीत हलदार, मोहम्मद फारूख, रितंभरा चंद्राकर, रूपा ध्रुव, शारदा देवदास, त्रिवेणी बगरिया एवं प्रीति साहू उपस्थित रहे।

विदाई समारोह में सम्मान, अपनत्व और गर्व का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहाँ एक ओर पदोन्नति की खुशी थी, वहीं दूसरी ओर साथ बिताए गए पलों की यादें भी सभी की आंखों को नम कर रही थीं।

Ishwar Naurange
Author: Ishwar Naurange

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज