40 छात्रों ने किया साइंस पार्क, कलेक्ट्रेट कार्यालय और तुंगल बांध का भ्रमण

कलेक्टर ने बच्चों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

 

जिज्ञासा, ज्ञान और प्रेरणा से भरा रहा शैक्षिक भ्रमण

 

जिला प्रमुख नवीन दांदडें

 

सुकमा – जिले के विद्यार्थियों के लिए गुरुवार का दिन ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी रहा। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत माध्यमिक शाला बंडा, माध्यमिक शाला नुलकातोंग, माध्यमिक शाला चिंताकोन्टा एवं बालक आवासीय विद्यालय कोन्टा के कुल 40 विद्यार्थियों ने साइंस पार्क सुकमा, कलेक्ट्रेट कार्यालय तथा तुंगल जलाशय का भ्रमण किया।

इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना, वैज्ञानिक सिद्धांतों को प्रयोगात्मक रूप से समझाना तथा उन्हें जिला मुख्यालय की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। साइंस पार्क में ऊर्जा संरक्षण का नियम, न्यूटन का तृतीय गति नियम, फ्लोटिंग बर्ड, लोलक, सूर्य घड़ी, प्रतिध्वनि नली, न्यूटन डिस्क, समतल एवं गोलाकार दर्पण, कोलॉइडल पथ एवं केन्द्रापसारक बल जैसे विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों का जीवंत प्रदर्शन कराया गया।

विद्यार्थियों ने स्वयं मॉडलों का प्रयोग कर अवधारणाओं को समझा, जिससे उनमें जिज्ञासा, आत्मविश्वास और सीखने का उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का भी अवलोकन किया, जहाँ कलेक्टर श्री अमित कुमार ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से परिचय प्राप्त कर कार्यालयीन कार्यप्रणाली की जानकारी दी तथा साइंस पार्क में सीखी गई बातों से जुड़े प्रश्न पूछकर उनकी समझ को परखा। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को निडर होकर प्रश्न पूछने और निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यार्थियों ने तुंगल जलाशय में नौकायान का आनंद लिया तथा वहाँ की प्राकृतिक एवं पारिस्थितिक जानकारी प्राप्त की। प्राकृतिक वातावरण में सामूहिक भोजन के साथ यह शैक्षिक भ्रमण ज्ञान, अनुभव और उत्साह से भरपूर होकर संपन्न हुआ।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज