लाखों रुपए खर्च किए गए डामरीकरण सड़क मरम्मत की गुणवत्ताहीन कार्य देख फड़के विधायक जनक ध्रुव 

राजधानी से जनता तक/चरण सिंह क्षेत्रपाल 

 

गरियाबंद/देवभोग – सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सड़क योजना जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन सुविधा के लिए सरकार के द्वारा सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, तथा ग्रामीण क्षेत्रों के क्षतिग्रस्त एवं जर्जर सड़क को नवीनीकरण डामरीकृत किया जा रहा है।जिसे लेकर बुधवार को माड़ा गांव में किसान मेला में पहुंचे थे और झाखरपारा से दिवान मुड़ा के बीच सड़क मरम्मत में गुणवत्ता को लेकर बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्रीय विधायक जनक ध्रुव ने सड़क की स्थिति को देखकर भारी भड़के। किसान मेला में उपस्थित ग्रामीण किसानों ने विधायक से पीडब्ल्यूडी सड़क ठेके से कराए जा रहे गुणवत्ताहीन मरम्मत कार्य को शिकायत करने पर मरम्मत स्थल का निरीक्षण करने के दौरान स्तरहीन मरम्मत कार्य देखकर पीडब्ल्यूडी विभाग अधिकारी को फोन के माध्यम से स्तर निर्माण कराने के दिए निर्देश। विधायक ध्रुव ने घटिया मरम्मत को लेकर विधानसभा तक मामला ले जाने की बात कही है।

 

संबंधित ठेकेदार के द्वारा उड़ाई जा रही गुणवत्ता की धज्जियां

 

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नवीनीकरण डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य में संबंधित विभाग व ठेकेदार के द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही है, सड़क में भारी गुणवत्ताहीन मरम्मत कराई गई है। एक महीने में मरम्मत कार्य हुआ है और जगह-जगह फिर से उखड़ना प्रारंभ हो गया है।

 

ग्रामीण क्षेत्रों में मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं

 

जनपद पंचायत सदस्य असलम मेमन ने विधायक से पीडब्ल्यूडी सड़क के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए जा रहे 65 लाख रुपए के इस मरम्मत कार्य को लेकर ग्रामीणों ने कई बार शिकायतों की, किंतु संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारीयों ने ग्रामीण जनताओं की बातें को इधर-उधर घूमा कर अनसुनी कर दिया। उन्होंने और भी यह बताया कि सड़कों का मरम्मत हो रहा है तो बहुत ही घटिया मरम्मत हो रहा है, मरम्मत हुए कुछ दिन नहीं हुए हैं और बीच-बीच में उखड़ना शुरू हो गया है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि ठेकेदार व संबंधित विभाग अधिकारी मोटी रकम कमाई के चक्कर में निर्माण सामग्री में पर्याप्त गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अच्छी तरह से रोलर मशीन में रोलिंग नहीं किया गया है, तथा डामरीकरण सड़क की मोटाई भी काफी कम है।जब मरम्मत किया गया तो पुराने सड़क को हल्का फुल्का तोड़ाई कर डामर कोटिंग कर दिया गया है।इस तरह के गुणवत्ताहीन मरम्मत कार्य को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीण आंदोलन करने की तैयारियां चल रही है।

 

 

 

अभी से यही हाल तो आगे क्या होगा

 

नया मरम्मत डामरीकृत सड़क का एक महिना नहीं हुआ है और यह हाल है कि आगे और कितना दिन सड़क चलेगा,इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा बताई गई जानकारी के मुताबिक इससे पहले का बना हुआ सड़क थोड़ा बहुत अच्छा था लेकिन अभी जो मरम्मत हुआ है सड़क में दम दिलासा नहीं है। लगता है साल दो साल में ही सड़क और अति जर्जर हो जाएगा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज