सारंगढ़ के केडार-सुरली मार्ग पर दिखा खूंखार तेंदुआ..बांध किनारे टहलते देख ग्रामीणों के उड़े होश!

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

सारंगढ़: जिले के केडार-सुरली मार्ग स्थित बांध के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय तेंदुआ खुलेआम घूमता नजर आया। बुधवार शाम बांध के किनारे तेंदुए की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। वीडियो में तेंदुआ बेहद इत्मीनान से चट्टानों पर बैठा और टहलता दिखाई दे रहा है, जिसने इलाके में भारी दहशत पैदा कर दी है।
वन विभाग की पुष्टि: मिले तेंदुए के पदचिह्न
वीडियो वायरल होते ही वन विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर धावा बोला। गहन निरीक्षण के दौरान टीम को बांध के पास तेंदुए के ताजे और स्पष्ट ‘पगमार्क’ (पदचिह्न) मिले हैं, जिससे पुष्टि हो गई है कि तेंदुआ इसी इलाके में डेरा जमाए हुए है।

स्थानीय निवासी नरेश जाटवर के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से जंगल और बांध के आसपास वन्य जीवों की हलचल अचानक बढ़ गई है, जिससे राहगीरों और ग्रामीणों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।

गोमार्डा अभ्यारण्य से बढ़ रही घुसपैठ-

DFO विपुल अग्रवाल और SDO अंकित कुमार ने बताया कि यह क्षेत्र गोमार्डा अभ्यारण्य से लगा हुआ है। विभाग के अनुसार, अभ्यारण्य में तेंदुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। भोजन और सुरक्षित ठिकाने की तलाश में ये वन्य जीव अब इंसानी बस्तियों और बांध जैसे क्षेत्रों के करीब पहुँच रहे हैं। हालांकि वन्य जीव संरक्षण के नजरिए से यह अच्छी खबर है, लेकिन इंसानी सुरक्षा के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गया है।

प्रशासन की सख्त चेतावनी: शाम ढलते ही न निकलें अकेले-

वन विभाग ने ग्रामीणों और पर्यटकों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी है कि
शाम के समय बांध या जंगल की ओर अकेले न जाएं।
वन्य जीव दिखने पर खुद हीरो न बनें, तुरंत विभाग को सूचना दें।
सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि तेंदुए की सटीक लोकेशन ट्रैक की जा सके।

अधिकारियों की अपील:

“तेंदुआ खतरनाक शिकारी है, उससे दूरी बनाए रखें। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और विभाग की गश्त टीम का सहयोग

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज