भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में आशुतोष द्विवेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश मीडिया प्रभारी

राजधानी से जनता तक रायपुर रायपुर। युवाओं में लोकप्रिय और संगठन के प्रति समर्पित भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता आशुतोष द्विवेदी को पार्टी के भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ में प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
आशुतोष द्विवेदी की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा से हुई थी। वे करीब 10 वर्षों तक युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे और संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता ने उन्हें संगठन के भीतर एक मजबूत पहचान दिलाई।
पिछले कार्यकाल में उन्हें भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया था। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी जनजागरूकता अभियानों, चिकित्सा शिविरों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। मीडिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में उनकी दक्षता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि आशुतोष द्विवेदी के अनुभव और ऊर्जा से चिकित्सा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों का प्रभावी प्रचार-प्रसार होगा। उनकी नियुक्ति को संगठन में युवा नेतृत्व को प्रोत्साहन देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ISHWAR NAURANGE
Author: ISHWAR NAURANGE

🗞️ दैनिक राजधानी से जनता तक — राजधानी की सत्ता, प्रशासन और नीति-निर्णयों की हर सच्चाई सीधे जनता तक पहुँचाने का संकल्प। जनहित, ज़मीनी मुद्दे, सामाजिक सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी पहचान। ✍️ सच के साथ, जनता के पक्ष में।

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज