जदूराम यादव बने भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष क्षेत्र वासियों में उमड़ी खुशियों का माहौल

राजधानी से जनता तक / चरण सिंह क्षेत्रपाल

गरियाबंद/देवभोग- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश ( संगठन) महामंत्री पवन साय के अनुमति एवं किसान मोर्चा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर व जिला संगठन प्रभारी अमित चिमनानी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गरियाबंद अनिल चंद्राकर के सहमती से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला गरियाबंद अध्यक्ष हलमन सिंह ध्रुवा द्वारा कार्यसमिति के पदाधिकारियों की घोषणा सूची में देवभोग क्षेत्र के झाखरपारा निवासी जदुराम यादव को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर झाखरपारा व देवभोग मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व ग्रामीण किसानों के चेहरे पर मुस्कान आयी, इस खुशी संदेशा का इजहार करते हुए भगवानों बेहेरा मंडल अध्यक्ष ने जदुराम यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जदूराम यादव किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने बताया, की इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है , तो उसे लेकर आत्मीय स्वागत सहृदयता से
प्रदेश और जिला भाजपा संगठनों को आभार जताते हुए , उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश , जिला संगठन प्रभारी व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ने मुझे भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के पद का दायित्व दिया गया है । मैं विश्वास और भरोसा जताते हुए पूरी निष्ठा व ईमानदारी पूर्वक पार्टी व संगठन के द्वारा दिए गए दायित्व को लेकर समय-समय मार्गदर्शन और दिशा निर्देशों का पालन करते हुए प्रदेश व राज्य सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न महात्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर धरातल पर पहुंच कर डोर-टू-डोर ग्रामीण नागरिकों तक पहुंचा कर शत् प्रतिशत लाभान्वित करने में मेरी अहम योगदान निभाउंगा । यहां तक कि ग्रामीण जनों को जब-तक सफलता प्राप्त नहीं होता तब तक मेरी अथाह प्रयास रहेगी । तथा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश व जिला संगठनात्मक ढांचा तैयार कर को मजबूती प्रदान करते हुए क्षेत्र के सभी किसानों के लिए भाजपा की नीति रीति व भारत और राज्य सरकारों द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर जन -जन तक पहुंचा कर प्राथमिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने में मेरी अहम योगदान रहेगी।

उन्होंने और भी यह बताया कि भाजपा किसान मोर्चा संगठन को मजबूती के साथ-साथ पिछड़े किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए,मैं हमेशा खुशहाली समाज , समृद्ध समाज व आर्थिक संबल की इस उद्देश्य से आत्मनिर्भर हो तथा क्षेत्र के सभी लोगों को जागरूक कर सशक्त और समृद्ध बनाने में मेरी योगदान शुरू से अंत तक सफलतम प्रयास जारी रहेगी। गरियाबंद जिले में भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर अपने क्षेत्र के किसान भाइयों व अन्य पिछड़े किसानों को जागरूकता से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु कदम-से-कदम मिला कर सबका का साथ ,सबका विकास इसी मूलमंत्र से सबका भरोसा से सबका सपना साकार हो,इस रीति नीति को लेकर एक सूत्र में बंध जाएंगे और उसी से अपनी एकजुटता से कमर कसे एक साथ मिलकर उन्नत मार्ग की राह पर चलते हुए सभी समाज के साथ में मिलकर काम करना मेरा मुख्य मकसद है।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

टॉप स्टोरीज