हत्या के प्रयास के आरोपी को चंद घंटों में किया गया गिरफ्तार ,सरसीवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सरसीवा= दिनांक 22,02,2026 रात्रि 8 :30 बजे आहत काशीराम भारद्वाज पिता इंदल भारद्वाज उम्र 40 वर्ष निवासी दुरुमगढ़ को ग्राम सोहागपुर के यशवंत साहू उर्फ सोनू साहू द्वारा शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था जिससे प्रार्थी आहट द्वारा गाली गुप्ता करने से मना करने पर अपने पास में रखें धारदार चाकू से जान से मारने की नीयत से काशीराम के सिर में तथा पीठ में पर वार किया, चोट से काफी खून बहने लगा जिसे सरकारी अस्पताल में लाकर भर्ती किया पार्थिया रंजू भारद्वाज के रिपोर्ट पर थाना सरसिवा में अपराध क्रमांक 58 /2026 धारा 109 ,296 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजी बात कर विवेचना में लिया गया था आरोपी को थाना सरसीवा पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर पकड़ कर थाना लाया गया ,आरोपी यशवंत साहू उर्फ सोनू साहू पिता नारायण साहू उम्र 21 साल सकिन सोहागपुर चौकी बेला दूल्हा थाना सरसीवा से पूछताछ करने पर मारपीट करना स्वीकार किया गया घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं मोटरसाइकिल को जब तक किया गया, आरोपी को दिनांक 23, 2.2026 जेल भेज दिया गया

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी वीणा यादव, कृष्ण कुमार टंडन प्रकाश भारद्वाज एवं समस्त थाना सरसीवा का योगदान रहा।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

टॉप स्टोरीज