48 पौवा देशी, 14 लीटर महुआ शराब के संग दो आरोपी गिरफ्तार

अनुराज साहू जिला प्रमुख सारंगढ़ बिलाईगढ़ राजधानी से जनता तक

 

सारंगढ़ । पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेये, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडेय, एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु निर्देशित किये जाने पर सीटी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई । अक्रं 84/26 धारा 34 (2) 59 (क) आब. एक्ट में मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल गोड़िहारी मे घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर संतोष अग्रवाल पिता स्व. गणेश राम अग्रवाल उम्र 45 वर्ष सा. गोडिहारी थाना सारंगढ़ के कब्जे से 48 पौवा देशी मदिरा 8 लीटर 640 एमएल कीमती 3840 रू. जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

 

विदित हो कि – अपक्रं.85/ 26 धारा – 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट में मुखबिर सूचना पर साप्ताहिक बाजार सारंगढ़ सब्जी मार्केट मछली परसरा में हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल साप्ताहिक बाजार पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर शेखर कहार पि. रामप्रसाद कहार उम्र 20 वर्ष सा. पुरानी मछली पसरा सारंगढ़ थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमत 2800 रू. को जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, सउनि अनजान सिंह कंवर, प्रआ 19 धनेश्वर उरांव, आ . पुरूषोत्तम राठौर, मुकेश चंद्रा, योगेश कुर्रे , फूलटोरी कुर्रे समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

Rajdhani Se Janta Tak
Author: Rajdhani Se Janta Tak

राजधानी से जनता तक न्यूज वेबसाइट के आलावा दैनिक अखबार, यूटयूब चैनल के माध्यम से भी लोगो तक तमाम छोटी बड़ी खबरो निष्पक्ष रूप से सेवा पहुंचाती है

यह भी पढ़ें

[democracy id="1"]
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

टॉप स्टोरीज